Advertisement
Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
|

सुशांत सिंह राजपूत जीवनी, पत्नी, उम्र, मृत्यु का कारण

– सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय | Sushant Singh Rajput Biography in Hindi –

बॉलीवुड इंडस्ट्री भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर काम करने के लिए लोग आते रहते हैं, बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह बॉलीवुड फिल्म में काम करके पैसों के साथ-साथ नाम भी कमाए। ऐसा ही एक सपना लेकर सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड आए और उन्होंने भी बहुत सी फिल्मों में काम करके लोगों के दिल में राज किया है। आज वह हमारे बीच में नहीं है पर उनकी यादें अभी भी जिंदा है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको सुशांत सिंह की जीवनी और उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि किस तरह से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और उनके आत्महत्या केस के बारे में भी बताएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत विकिपीडिया

नाम सुशांत सिंह राजपूत
जन्म 21 जनवरी 1986
जन्मस्थान पटना, बिहार, भारत
मृत्यु 14 जून 2020 (उम्र 34)
मृत्यु स्थान बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
मृत्यु का कारण आत्महत्या
शिक्षा प्राप्त की दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
व्यवसाय अभिनेता
सक्रिय वर्ष 2008–2020
धार्मिक मान्यता हिन्दू
माता स्वर्गीय उषा सिंह जी
पिता कृष्णा कुमार सिंह जी
बहन श्वेता सिंह, प्रीति सिंह, नीतू सिंह
पत्नी शादी नहीं हुई

Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

सपनों की चाहत और दिल की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लोग न जाने किस हद तक गुजर जाते हैं, उसी तरह से सुशांत सिंह राजपूत की भी एक ख्वाहिश थी कि वह बॉलीवुड में एक सफल अभिनेता बन सके। उन्होंने कई सफल फिल्में देकर अपने प्रशंसकों के दिल पर राज किया था। वैसे तो सुशांत बचपन से ही बुद्धिमान तथा चतुर बालक थे।

वे गणित के छात्र थे, परंतु उनका मन फिल्मी दुनिया की तरफ अधिक आकर्षित था, वैसे वे पढ़ाई में भी रुचि रखते थे। उन्होंने कई सारी प्रतियोगिता परीक्षाओं को पास किया। बहुत से लोगों को एक अच्छा कलाकार बनने में काफी लंबा समय लग जाता है परंतु सुशांत को यह सफलता कुछ ही सालों में प्राप्त हो गई थी, क्योंकि वह बहुत ही मेहनती तथा कड़ा परिश्रम किया करते थे।

यदि हम उनके व्यक्तित्व की बात करें तो वह बड़े ही सरल तथा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। सुशांत आम लोगों से भी एक सेलिब्रिटी की तरह नहीं मिला करते थे बल्कि वह आम लोगों की तरह ही उनसे मिला करते थे।

Sushant Singh Rajput Wiki, Age, Girlfriend, Height

सुशांत सिंह का जन्म 7 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। उनकी हाइट 5 फीट 10 इंच थी। यदि उनकी गर्लफ्रेंड की बात करें तो सबसे पहले नाम अंकिता लोखंडे का आता है। सुशांत तथा अंकिता ने ज़ी टीवी (Zee TV) के शो पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया था, तभी से उनके अफेयर की चर्चा चलने लगी थी। बाद में सुशांत का नाम कृति सेनन तथा रिया चक्रवर्ती के साथ भी आने लगा था, सुशांत की अभी तक शादी नहीं हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय: जन्म और शिक्षा

बिहार को भारत के सबसे गरीब राज्य में गिना जाता है। इसी राज्य में सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 7 जनवरी 1986 को हुआ था। शुरुआत में को पटना शहर में रहते थे जैसे ही इन्हें टीवी सीरियल में काम मिला तो मुंबई में आकर रहने लगेसुशांत की प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट करेंस हाई स्कूल से हुई, इसके बाद बाकी की शिक्षा इन्होने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की उन्होंने 2003 में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। इसके प्रवेश परीक्षा में इन्होंने सातवां स्थान प्राप्त किया था। इन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास की। हम यह मान सकते है कि सुशांत पढ़ाई में बहुत अच्छे विद्यार्थी थे।

सुशांत सिंह राजपूत के माता-पिता और बहन का नाम

सुशांत के पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह है तथा माता का नाम उषा सिंह था। इनकी तीन बहने है, जिनका नाम श्वेता सिंह, प्रीति सिंह और नीतू सिंह है। माता के देहांत के बाद सुशांत तथा उनका परिवार दिल्ली में रहने लगा। सुशांत भी एक सामान्य तथा मध्यमवर्ग परिवार में जन्मे थे परंतु उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ अपने सपने को भी पूरा करने की भरपूर कोशिश की जिसमें वे सफल भी रहे।

सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी करियर

सुशांत फिल्मी दुनिया के सफलतम हीरो में से एक हैं, इन्होंने जितनी भी फिल्में की है उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो किया है, इसके साथ ही लोगों के दिमाग पर भी असर डाला है। सुशांत ने सबसे पहले टेलीविजन से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने टेलीविजन के एक शो “किस देश में है मेरा दिल” जो कि 2008 में शुरू हुआ था। इस शो के माध्यम से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा।

Grammarly Writing Support

इसके बाद 2009 के सबसे पॉपुलर ज़ी टीवी के सीरियल में काम किया जिसका नाम “पवित्र रिश्ता” था। इस शो में उन्होंने मानव दामोदर देशमुख का किरदार निभाया।

इसके बाद एक डांस शो में भी उन्होंने 2010 “जरा नच के दिखा सीजन 2” में भी भाग लिया। उसी साल “झलक दिखला जा 4” में भी उन्होंने पार्टिसिपेट किया था।

उनके दमदार अभिनय तथा डांसर के माध्यम से सन् 2013 में बॉलीवुड में एंट्री मिली। उनकी सबसे पहली फिल्म “काई पो छे” है। इसमें उन्होंने ईशान भट्ट का किरदार निभाया। इसी साल “शुद्ध देसी रोमांस” में भी अपने दमदार अभिनय के माध्यम से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया।

सन् 2014 में आमिर खान की फिल्म “PK” में भी नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत की सबसे सफलतम फिल्म 2016 में “एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी जो कि एक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे उनका किरदार निभाया। इस तरह से उन्होंने केदारनाथ, छिछोरे आदि फिल्मों में काम करके अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 2020 में दिल बेचारा थी उस फिल्म में उन्होंने मेनी का किरदार निभाया था।

Biography of Sushant Singh Rajput in Hindi

यदि हम सुशांत सिंह राजपूत के नीजी जीवन की बात करें तो वह बहुत ही शर्मीले तथा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह सुर्खियों में लगातार 6 साल तक पवित्र रिश्ता के कलाकार अंकिता लोखंडे के साथ रहे। एक समय ऐसा भी था जब उनके साथ कोई भी अभिनेत्री काम नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” की बात करें तो काफी समय बाद परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म को करने के लिए साइन किया।

वह अपने माता-पिता तथा बहनों से बहुत ही प्यार करते थे। जब भी छुट्टियों का समय होता वे अपने घर जाया करते थे, वह अपने फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देते थे। अभिनय के अलावा सुशांत खगोल शास्त्र में ज्यादा रुचि रखते थे, उन्हें पढ़ाई में भी बहुत ज्यादा दिलचस्पी थी उन्होंने कुछ प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक सरोकार से संबंधित कंपनी की भी स्थापना की, जिसमें वह सह डायरेक्टर थे।

Sushant Singh Rajput Awards

उन्हें टेलीविजन के क्षेत्र में भी बहुत सारे अवार्ड मिले हैं।

  1. पवित्र रिश्ता सीरियल के लिए मोस्ट पापुलर एक्टर का अवार्ड, इंडियन टेलिविजन अकैडमी तथा बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड के तरफ से मिला।
  2. उन्हें काई पो छे के लिए स्क्रीन अवार्ड बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड प्राप्त हुआ।
  3. उन्हें 2016 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
  4. इसके साथ ही इन्हें 2016 में बेस्ट एक्टर स्क्रीन अवार्ड दिया गया था, इस तरह से कई सारे अवार्ड के लिए इन्हें nominated भी किया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कैसे हुई?

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड भारत के कुछ बेहतरीन कलाकारों में से एक थे, लेकिन बहुत ही कम आयु में वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुशांत की मृत्यु 14 जून 2020 को मुंबई में स्थित बांद्रा में हुई, मौत की वजह आत्महत्या मानी गई है, लेकिन आज भी इस आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

सुशांत के प्रशंसकों को जब यह खबर मिली तो उन्हें बहुत निराशा हुई। क्योंकि लाखों भारतीय इस फिल्मी कलाकार की प्रेरणा के स्रोत थे जिन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों को हमेशा एक पॉजिटिव संदेश दिया। इसलिए वे किसी भी हाल में इस टैलेंटेड एक्टर को खोना नहीं चाहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत कैसे मर गए?

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस: जब उन्होंने आत्महत्या की तो यह बात उनके प्रशंसकों के गले से मानो उतरी नहीं। जब सुशांत की आत्महत्या के संदर्भ में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई तो यह काफी बड़ा विवाद बन गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई जांच का आदेश दे दिया। जांच से यह पता चला कि उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिसका नाम रिया चक्रवर्ती है तथा इसके साथ पांच अन्य लोगों के नाम भी इस आत्महत्या केस में सामने आया।

कुछ समय बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया, और इस हत्या के पीछे किन-किन लोगों का नाम है उनका नाम भी जल्द ही लोगों के सामने आएगा। जैसे ही रिया का नाम इस केस में दर्ज हुआ तो बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी परंतु रिया चक्रवर्ती द्वारा इस केस को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने के लिए एक याचिका दायर की, उसकी सुनवाई की तारीख सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को तय की है।

अभी तक आत्महत्या को 3 महीने से ज्यादा समय हो चुका है परंतु अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं, हालांकि एक जांच के माध्यम से यह भी पता चला है, कि सुशांत पिछले 8 महीनों से ड्रग्स लिया करते थे। जिसमें उनके सारे दोस्त साथ देते थे। इसके साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत पहले से ही डिप्रेशन में थे। यहां पर यह बात भी सामने निकल कर आती है कि सफलता के इस शिखर पर पहुंचने के बाद भी यह फिल्मी कलाकार आखिर किस वजह से यह तो इतना डिप्रेशन में चला गया? बहरहाल सच का पता अभी भी पुलिस एवं लोगों को नहीं चल पाया है।

उनकी बहन प्रियंका सिंह की चैट से सामने आया कि सुशांत डिप्रेशन की दवाई लिया करते थे। इसी समय न जाने ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने फांसी लगा ली है। आज भी यह आत्महत्या एक रहस्य बनी हुई है।

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य सुशांत सिंह राजपूत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि उनके प्रशंसक यह जान सके, कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत करके अपने आप को एक सफलतम अभिनेता बनाया।

– Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *