Advertisement
Rhea Chakraborty Biography in Hindi

रिया चक्रवर्ती कौन है?

– रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty Biography in Hindi –

भारतीय सिनेमा में काम करने के लिए लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते है और नाम के साथ साथ पैसा भी कमाते हैं। भारतीय सिनेमा लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को काम देता है। इसी तरह भारतीय सिनेमा में काम करने के लिए रिया चक्रवर्ती भी आई, उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया लेकिन बड़ी प्रसिद्धि उन्होंने तब हासिल की जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की जांच शुरू हुई

संभव है कि आपने भी उनके बारे में पहली बार इसी केस के बाद से सुना हो, तो आज हम इस लेख में आपके साथ रिया चक्रवर्ती की जीवनी आपके साथ शेयर करेंगे। जिसमें आप जानेंगे की रिया चक्रवर्ती की पहली फिल्म कौन सी थी, और इस समय वे चर्चा का विषय क्यों बनी हुई है। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका क्या संबंध रहा।

रिया चक्रवर्ती बायोग्राफी

रिया चक्रवर्ती कौन है?
नाम रिया चक्रवर्ती
जन्म 1 जुलाई 1992 (आयु 28)
जन्मस्थान पुणे, महाराष्ट्र, भारत
आवास मुम्बई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय VJ, Actress
सक्रिय वर्ष 2009—present
प्रसिद्धि कारण Mere Dad Ki Maruti
पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती जी

Rhea Chakraborty Biography in Hindi

रिया चक्रवर्ती सामान्य परिचय: रिया चक्रवर्ती के बारे में कुछ समय पहले तक कोई भी नहीं जानता था, बहुत ही गिने-चुने लोग ही जानते थे, पर आज लगभग हर कोई रिया चक्रवर्ती के बारे में जानता है या उसके बारे में जानना चाहता है। वह देखने में बेहद खूबसूरत है तथा बहुत ही कम उम्र में उन्होंने भारतीय सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था। रिया बॉलीवुड तथा टॉलीवुड में काम किया है।

रिया चक्रवर्ती का जन्म बंगाली परिवार में हुआ है, उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में कैरियर बनाना शुरू कर दिया। उसके बाद वह महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आकर बस गई। इसके साथ ही उनका पूरा परिवार भी मुंबई में ही रहने लगा। जब से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है तब से रिया चक्रवर्ती एक चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का सम्बन्ध रिया चक्रवर्ती से जुड़ा हुआ है।

Rhea Chakraborty Wiki, Age, Height, Boyfriend, Marriage

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को हुआ था। इनका जन्म स्थान कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर में हुआ था। वर्तमान में रिया चक्रवर्ती की उम्र (2020) 28 वर्ष है, अभी रिया अविवाहित है, इनकी हाइट 5 फुट 7 इंच है तथा इनका वजन 50 किलोग्राम है। वैसे तो सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती के दो बॉयफ्रेंड थेआदित्य राय कपूर एवं सुशांत सिंह राजपूत लेकिन इन दिनों इनकी प्रसिद्धि का कारण सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के तौर पर हुआ है।

Biography of Rhea Chakraborty in Hindi

रिया चक्रवर्ती बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी, उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था, पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका परिवार मुंबई में आकर बस गए और अपने मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कई सारे रैंप वॉक किए।

वैसे तो रिया को पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, उन्हें फिल्मों में काम करने का बहुत शौक था, उन्होंने शुरुआत में एमटीवी (MTV) के कई सारे शोज Host भी किए। जैसे ही इनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई तो इन के चर्चे आदित्य राय कपूर की गर्लफ्रेंड के रूप में होने लगे, बाद में धीरे-धीरे यह बॉलीवुड में पैर जमाने लगी और जब सुशांत सिंह ने आत्महत्या की तो उनका नाम सोशल मीडिया में भी खूब छाया।

रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

रिया चक्रवर्ती के करियर की शुरुआत सन् 2009 में एक टीवी शो के माध्यम से हुई। उन्होंने एमटीवी के शो “टीवीएस स्कूटी Teen Diva” में भाग लिया, पर वह जीत नहीं पाई परंतु वह पहली रनर अप बनी थी। उन्होंने एमटीवी के इस शो का ऑडिशन दिल्ली में दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सारे टीवी शोज की और सफलताएं हासिल की। उन्होंने पेप्सी एमटीवी वासअप टिकटैक कॉलेज बीट और एमटीवी गोन में काम किया।

उन्होंने 2012 में अपनी पहली फिल्म की शुरुआत तेलुगू फिल्म “तुनीगा तुनीगा” से की। जिसमें उन्होंने निधि का किरदार निभाया था। उसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ की गई थी। सन् 2013 में उन्हें बॉलीवुड की पहली फिल्म मिली, जिसका नाम “मेरे डैड की मारुति” फिल्म है, इस फिल्म कि निर्देशक आशिमा छिब्बर थी। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती का नाम जसलीन था। उन्होंने बैंड बाजा बारात फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया परंतु उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

Grammarly Writing Support

रिया आयुष्मान खुराना के साथ एक म्यूजिक एल्बम “ओए हीरिए” में भी नजर आई, इसके बाद सन् 2014 में उन्हें बॉलीवुड के सफलतम निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म “सोनाली केबल” में एक्टिंग का मौका मिला। उन्होंने इसमें सोनाली का किरदार निभाया।

सन् 2017 में “YRF के बैंक चोर” में भी वह दिखाई दी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी इसके बाद 2018 में फिल्म जलेबी में भी काम किया। इस तरह से उन्होंने बॉलीवुड तथा टॉलीवुड दोनों में काम करके अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म में भी कैमियो किया। परंतु इन सब के बावजूद अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने जितनी भी फिल्में की है वह ज्यादा नहीं चली और ना ही वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाई। परंतु इस बात को भी नहीं झूठ लाया जा सकता कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

रिया चक्रवर्ती निजी जीवन

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ। उनका जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। रिया चक्रवर्ती के पिता का नाम इंद्रजीत चक्रवर्ती है, रिया चक्रवर्ती की माता ग्रहणी है तथा रिया के भाई का नाम सो विक चक्रवती है।

रिया चक्रवर्ती ने अपनी पढ़ाई अंबाला शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की। वह हमेशा अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया करती थी क्योंकि उनको एक्टिंग तथा मॉडलिंग में अपना करियर बनाना था। वह हमेशा योगा किया करती थी तथा हेल्दी खाना खाया करती थी। इसके साथ ही वह अपनी सुंदरता का भी ध्यान रखती थी। वह अपना ज्यादातर समय सौंदर्य प्रसाधनों तथा योगा के साथ-साथ एक्टिंग की रिहर्सल में लगाती थी।

रिया के आंखों का रंग गहरा भूरा है इसीलिए उनकी सुंदरता निखर कर सामने आती है। इनको खाने में नॉनवेज तथा सी फूड ज्यादा पसंद है। रिया विभिन्न फैशन इवेंट आदि में जाया करती है और वहां पर रैंप वॉक किया करती है। वह कई सारी मैगजीन के कवर पेज में भी दिखाई दी है। इसके अलावा रिया ने कई बड़ी फिल्मों में भी काम करने कोशिश की और उनके ऑडिशन भी दिए है परंतु नाकाम होने के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रही।

रिया के पिता आर्मी ऑफिसर है इसीलिए उन्हें फिट रहने में ज्यादा दिलचस्पी है, इसके साथ ही उन्हें टाइम पर घर आना तथा अन्य सारे काम भी वक्त पर करने की आदत है।

रिया चक्रवर्ती विवाद

रिया चक्रवर्ती को लेकर विवाद तब बढ़ना चालू हुआ जब उन्होंने खुद को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बताया था। फिलहाल उनके साथ एक और विवाद जुड़ गया है, वह अब ड्रग्स के केस में भी फस गई है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सीबीआई जांच में यह पता चला कि रिया सुशांत की बहुत करीबी थी। वह दोनों एक दूसरे को लगभग डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। 5 अगस्त 2020 को केंद्र सरकार से सुशांत सिंह के केस में सीबीआई जांच की अनुमति मिल गई। इस केस की मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने भी दे दी थी।

7 अगस्त 2020 को ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया गया, इसके बाद रिया से ज्यादा पूछताछ करने पर वह ड्रग्स केस में भी फस गई। उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों का नाम लिया जो ड्रग्स लिया करते है और उन पर भी अभी जांच चल रही है। ड्रग्स केस में बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, करण जौहर आदि सितारे इस केस में फंसे हुए हैं। हाल फिलहाल में रिया चक्रवर्ती को अभी हिरासत में रखा गया है, जब तक पूरी जांच खत्म नहीं होती, तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।

रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत केस में संबंध

जबसे रिया सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के तौर पर अपने आप को लोगों के सामने लाई था, तब से ही सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस में उन पर संदेह किया जा रहा है। कहा जाता है कि पिछले डेढ़ साल से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुशांत ने एक फार्म हाउस भी रेंट पर लिया था। जहां पर रिया चक्रवर्ती जाया करती थी। उस फार्म हाउस में कई सारी पार्टी की गई। उन पार्टियों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी आया करते थे। जब सुशांत ने आत्महत्या की तो उसके पीछे रिया चक्रवर्ती का हाथ माना गया, इसलिए जैसे ही सीबीआई जांच की अनुमति मिली तो उन्होंने रिया को हिरासत में ले लिया।

रिया से 10 अगस्त को ईडी ने तकरीबन 10 घंटे तक पूछताछ की और उनकी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस के बारे में भी पूछा तो पता चला कि सुशांत के ₹15 करोड़ रिया के बैंक खाते में रखे हुए थे। वैसे तो रिया सीबीआई के जांच में सहयोग कर रही है। अभी तक सीबीआई ने रिया से तीन बार पूछताछ कर चुकी है, परंतु रिया के एक बयान से यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत भी ड्रग्स लिया करते थे। वह दोनों पार्टी में एक साथ ड्रग्स लिया करते थे। बहरहाल असली मुजरिम कौन है अभी भी इस बात की जानकारी नहीं आ रही है इस केस की पूछताछ जारी है। सुशांत के चाहने वाले करोड़ों फैंस के साथ साथ उनके घर वालों को भी न्याय का इंतजार है।

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य रिया चक्रवर्ती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना तथा सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जानकारी प्रदान करना था।

Rhea Chakraborty Biography in Hindi

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *