Advertisement
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय, शिक्षा, अफेयर्स और पति

आज हम भारत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय के विषय में चर्चा करेंगे|

प्रियंका चोपड़ा के बारे में भारत में ही नहीं अमेरिका अफ्रीका व् अन्य देशों में भी जाना जाता है| प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री के साथ साथ विदेशों की फिल्मों में काम कर चुकी है और उनके फेन फोलोवेर्स लाखों की तादाद में है.

जब भी उनकी कोई पिक्चर रिलीज़ होती है तो उन्हें देखने के लिए लाखों की तादाद शामिल हो जाती है|

प्रियंका चोपड़ा का सम्पूर्ण जीवन साधारण नहीं था| प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायक, मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर और फिलॉन्थ्रोपिस्ट हैं.

प्रियंका चोपड़ा की अब शादी भी होने की खबर सुनाई में आ रही है कहा जा रहा है की उनकी शादी निक जोनास के साथ होने वाली है| निक जोनास का जीवन परिचय सबसे अलग है निक जोनास की उम्र प्रियंका चोपडा से 11 साल कम है.

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Biography Of Priyanka Chopra in Hindi

  1. प्रियंका चोपड़ा का पूरा नाम : प्रियंका चोपड़ा
  2. प्रियंका चोपड़ा का उपनाम (nick name) : Piggy Chops, Sunshine, Mimi, PC
  3. प्रियंका चोपड़ा का व्यवसाय : अभिनेत्री, मॉडल, गायक, फिल्म प्रोड्यूसर और फिलॉन्थ्रोपिस्ट
  4. प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन : 18 जुलाई 1982
  5. प्रियंका चोपड़ा की उम्र : 36 साल
  6. प्रियंका चोपड़ा का जन्मस्थान : जमशेदपुर, झारखण्ड
  7. राष्ट्रीयता : भारतीय
  8. प्रियंका चोपड़ा की राशी : कर्क राशी
  9. प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म : थमिजान (2002, तमिल फिल्म), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़  ए स्पाई (2003, बॉलीवुड फिल्म)
  10. प्रियंका चोपड़ा का टीवी डेब्यू : डर फ़ैक्टर : खत्रों के खिलाडी (2010, मेजबान के रूप में)
  11. प्रियंका चोपड़ा का गाना गायन : उल्लाठाई किलाले (2002, तमिल फिल्म- थमिज़ान)
  12. प्रियंका चोपड़ा की ऊंचाई : 169 सेमी 5.55फिट
  13. प्रियंका चोपड़ा का वजन : 55 से 60 किलो के बिच
  14. प्रियंका चोपड़ा की आँखों का रंग : भूरा रंग
  15. प्रियंका चोपड़ा के बालों का रंग : काला
  16. प्रियंका चोपड़ा के शारीर का आकार : हौर्ग्लास (Hourglass)
  17. प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता : श्रीमती मधु चोपड़ा (भारतीय सेना में फिजिशियन) जी और स्वर्गीय श्री अशोक छोड़ा (भारतीय सेना में फिजिशियन)
  18. प्रियंका चोपडा के भाई : श्री सिद्धार्थ चोपड़ा (बड़े भाई)
  19. प्रियंका चोपड़ा की बहन : मीरा चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा और परणीती चोपड़ा है|
  20. प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम : निक जोनास (अमरीकी गायक)

प्रियंका चोपड़ा का वैवाहिक जीवन और अफेयर्स – Priyanka Chopra Biography in Hindi

Biography Of Priyanka Chopra in Hindi

अभी तक तो अविवाहित है लेकिन कुछ ही समय में बताया जा रहा है की वो निक जोनास के साथ शादी करने वाली है और उनकी शादी भारत में नहीं होगी उनकी शादी के चलते उन्होंने कई फिल्मों को ठुकरा दिया है| प्रियंका चोपडा ने भारत नमक फिल्म को छोड़ दिया है.

प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति – Actress Priyanka Chopra Net Worth

प्रियंका चोपड़ा का नेट वर्थ है : $35 मिलियन

प्रियंका चोपड़ा की कमाई : प्रति फिल्म के 9-10 करोड़ लेती है और करीब $40 लाख प्रति वार्षिक टीवी शो (युएसआर) के लिए|

प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा – प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा की स्कूली शिक्षा : ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, बरेली न्यूटन, मैसाचुसेट्स में न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल सेडर रैपिड्स में जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, लोवा आर्मी स्कूल, बरेली|

Grammarly Writing Support

प्रियंका चोपड़ा की कॉलेज की शिक्षा : जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, मुंबई|

प्रियंका चोपड़ा की पसंद की चीजें – Priyanka Chopra History in Hindi

  • प्रियंका चोपड़ा की पसंद का खाना : रिसोट्टो, बर्गर, फ्रांसीसी फ्राइज़, चिकन / मटन बिरयानी, फिश करी, सरसों का साग, बोरबॉन बिस्कुट, रेड वेलवेट केक आदि|
  • प्रियंका चोपड़ा की पसंद का अभिनेता : मैथ्यू मैकोनोघे, टॉम हार्डी, मेल गिब्सन, शाहरुख खान, किशोर कुमार और धर्मेंद्र|
  • प्रियंका चोपड़ा की पसंद की अभीनेत्री : रेखा और सुष्मिता सेन |
  • प्रियंका चोपड़ा की पसंद का काम : गीत गाना, कविता लिखना पढ़ना, फोटोग्राफी आदि |
  • प्रियंका चोपड़ा का घर : लोखंडवाला परिसर, अंधेरी, मुंबई में ग्रीन एकर्स |
  • प्रियंका का खिताब : प्रियंका चोपड़ा सन् 2000 में मिस वर्ल्ड बनी |

प्रियंका चोपड़ा जीवनी – History Of Priyanka Chopra in Hindi

Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी में हम बताएँगे की कैसे झारखण्ड के जमशेदपुर में जन्म लेकर प्रियंका चोपड़ा अपने टैलंट के जरिये बॉलीवुड में हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी है.

प्रियंका अपने शुरूआती कैरियर बारहवीं क्लास में मिस इंडिया का खिताब जीता और उसके बाद सन् 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया और मुंबई में जय हिन्द कॉलेज में अपना दाखिला करवा लिया था.

कुछ नये अवसरों को देखते हुए उन्होंने अपना कॉलेज ड्राप कर दिया और एक अलग दुनिया में अपना कदम रखा और वो दुनिया बॉलीवुड की दुनिया है और अपना कैरियर फ़िल्मी दुनिया में बनाना पसंद किया.

सन् 2002 में “थमिजहन” नाम के एक तमिल फिल्म के जरिये अपना कैरियर शुरू किया अपने काम के बल पर उन्होंने अपना भविष्य सवांर लिया.

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय हिंदी में – Priyanka Chopra Ki Jivani Hindi Me

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ था| प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता इन्डियन आर्मी में फिजिशियन थे, उनके पिता जी तो आज हमारे सामने नहीं है लेकिन उनकी माता जी आज भी आर्मी में फिजिशियन है.

प्रियंका के पिता अमबाला के रहने वाले थे, प्रियंका चोपड़ा के पिता आर्मी फिजिशियन थे जिसकी वजह से उन्हें कभी भी एक शहर से दुसरे शहर जाना पड़ा जाता था.

प्रियंका चोपडा का फैमिली बेक ग्राउंड तो भारत से ही जुडा हुआ है| प्रियंका का ननिहाल राजनैतिक परिवार है और कई लोग सक्रीय रूप से राजनीती करते है.

प्रियंका का भाई इनसे करीब 7 साल छोटे है उनकी बहने भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली है परणीती चोपड़ा को तो आप जानते ही होंगे जो आज के समय में काफी पोपुलर है| प्रियंका चोपडा की अन्य बहने भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली है.

प्रियंका चोपड़ा के अभिनय और उनकी कला की शुरुआत

यूनाइटेड स्टेट में प्रियंका चोपड़ा जब तेरह साल की थी तभी इतनी कम उम्र में अपनी चाची के घर आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए चली गयी| सबसे पहले Newton Massachusetts और फिर Cedar Rapids Iowa से पढाई की|

Newton Massachusetts इस विधालय में पढ़ाई पूरी करते समय उन्होंने कई प्रोडक्शन के साथ काम किया, जहां उन्हें अभिनय की बारीकियों को सिखने और समझने का मौका मिला| साथ साथ उन्होंने वेस्टर्न क्लासिकल, कोरल गायन और नृत्य में कत्थक आदि भी सिख लिया.

दो तीन साल के बाद भारत में वापसी की उन्होंने और फिर बरेली में आर्मी पब्लिक स्कूल में उन्होंने अपनी पढाई की| बरेली में पढ़ाई करते समय ही वे लोकल “मी क्वीन” ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतीं.

उस समय प्रियंका चोपड़ा केवल 12विं कक्षा में पढ़ रही थी उनकी माता जी ने उनकी फोटो फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट” के लिए भेजी और किस्मत की बात है की उन्हें मिस इंडिया में हिस्सा लेने का कॉल आया और प्रियंका कपड़ा ने मिस इंडिया का खिताब जित लिया.

प्रियंका ने मिस वर्ल्ड में भी प्रयास किया और जित हांसिल की उन्होंने सन् 2000 में मिस वर्ल्ड 2000 का ख़िताब हांसिल किया| अब तो उन्हें कई फिल्मों से ऑफर आने लगे और वो आगे बढ़ने लगी.

उनके पिता की मृत्यु 10 जून 2013 को हो गयी थी| वे अपने पिता के बहुत करीब थी जिनकी मृत्यु के बाद उनकी माता ने पूरा ध्यान प्रियंका चोपड़ा के भविष्य में लगा दिया.

प्रियंका चोपड़ा के सामाजिक कार्य – प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

Priyanka Chopra History in Hindi

प्रियंका चोपड़ा का असमाजिक कार्य करने में अपनी दिलचस्पी है उनकी खुदकी एक संस्था है जिसके जरिये वे आम लोगों की मदद करती है इस संस्था का नाम “द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन ऑफ़ हेल्थ एंड एजुकेशन” है.

उनकी संस्था गरीब और महरूम बच्चों को भारत का कई हिस्सों में शिक्षा प्रदान करती है और स्वास्थ्य का ध्यान रखती है| वे अपनी आय का 10 प्रतिशत भाग अपनी संस्था को दे देती है.

प्रियंका नारीवाद में विश्वास रखने वाली महिला है वे हमेशा से लैंगिक असमानता और औरतों के हक़ पर बोलती है| सन् 2006 में “इ-बे” की जानिब से “डे विथ चोपड़ा” नाम से कार्यक्रम शुरू किया जिससे जो भी आय हुई वो आय “नन्ही कली” नामक सस्थान को दान कर दिया गया.

सन् 2006 में प्रियंका चोपड़ा ने उनिसेफ़ से मिलकर बच्चों के अधिकार और गरीब बच्चियों के बारे में उनकी शिक्षा के बारे में उनके भविष्य के लिए काम शुरू किया|

प्रियंका चोपड़ा पर्यावरण को लेकर भी बहुत सजग रही है| वे ऍनडीटीवी ग्रीनाथन की ब्रांड अम्बेसडर भी रह चुकी है, जो इको-फ्रेंडली व्यवस्था को सपोर्ट करती है और देहती क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा पहुचाने का काम करती है.

ग्रिनाथन के तीसरे और चोथे सर्वे में प्रियंका चोपड़ा ने सात गाँव में लगातार बिजली व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी ली प्रियंका चोपड़ा ने नानावती अस्पताल में कैंसर वार्ड बनाने के लिए पचास लाख रुपये दिए इस कैंसर वार्ड का नाम उनके पिता के नाम पर लिखा गया है और इसका उद्घाटन सन् 2013 में प्रियंका ने किया.

प्रियंका चोपड़ा की पीछली फिल्में – Priyanka Chopra Last Years Films

प्रियंका चोपड़ा फिल्मी दुनिया में अपना नाम उस मुकाम पे पहुंचा चुकी है जहां तक पहुचना बेहद मुश्किल है| ऐसे में उनकी कई फिल्में है जिनका नाम निम्नलिखित है|

  1. फैशन के बाद कमीने (2009)
  2. व्हाट्स योर राशी? (2009)
  3. 7 खून माफ़ (2011)
  4. बर्फी (2012)
  5. मैरी कॉम (2014)
  6. दिल धड़कने दो (2015)
  7. बाजीराव मस्तानी (2015) की जो लोगों को काफी पसंद आई

2015 में उन्होंने ABC ड्रामा क्वांटिको को करना शुरू किया और अमेरिकन नेटवर्क सीरीज को हैडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला भी बनी.

प्रियंका चोपड़ा की ब्लाक बस्टर फिल्में – प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय
  1. अंदाज़ (2003)
  2. मुझसे शादी करोगी (2004)
  3. एतराज (2004)
  4. डॉन (2006)
  5. फैशन (2008)
  6. कमीने (2009)
  7. व्हाट्स योर राशी (2009)
  8. 7 खून माफ़ (2011)
  9. डॉन 2 (2011)
  10. बर्फी (2012)
  11. मेरी कॉम (2014)
  12. दिल धड़कने दो (2015)
  13. बाजीराव मस्तानी (2015)
  14. गुस्ताखियाँ (2017)
  15. भारत ( छोड़ दी उन्होंने 2018)

प्रियंका चोपड़ा के टेलीविज़न : Priyanka Chopra Television Shows

  1. क्वांटिको (2015 –प्रदर्शन ABC)
  2. खतरों के खिलाडी
प्रियंका चोपड़ा के अवार्ड्स – Priyanka chopra Awards

चोपड़ा के सभी फिल्म अवार्ड में फैशन (2008) के लिये मिला सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड और पांच फिल्मफेयर अवार्ड, अंदाज़ (2003) का बेस्ट डेब्यू अवार्ड और ऐतबार (2004) में सर्वश्रेष्ट नकारात्मक भूमिका, 7 खून माफ़ के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और बाजीराव मस्तानी (2015) के लिए मिला सर्वश्रेष्ट सह-कलाकार पुरस्कार शामिल है.

उम्मीद करता हूँ की आपको प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय / प्रियंका चोपड़ा के बारे में जानकर बहुत ही अच्छा लगा होगा और आशा करता हूँ की प्रियंका चोपड़ा की सम्पूर्ण जानकारी आपको हमारे इस लेख में मिल गयी होगी.

आप हमारे इस लेख को अपने मित्रों परिवार के सदस्यों आदि में शेयर भी कर सकते हैं आप प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इन्स्टाग्राम, गूगल+ इत्यादि पर शेयर कर सकते है “धन्यवाद”

अन्य जीवन परिचय ⇓

Table of Contents

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *