T20
Advertisement
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस 2021 पर अध्यापकों के लिए भाषण

26 January 2021 Speech in Hindi

26 January 2021 Speech in Hindi, Speech on Republic Day 2021 for Teachers in Hindi: भारत देश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय को अपने ऊपर गर्व होता है कि वो यहाँ एक संविधान पूर्ण और लोकतंत्र देश में जी रहे है और उनको सभी प्रकार के मानव अधिकार मिल रहे है।

भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 में हो चुकी थी और आज भारत के संविधान को लागू हुए 72 साल हो गए है और 2021 गणतंत्र दिवस सबसे अलग होने वाला है।

भारत में अलग-अलग धर्म संप्रदाय के लोग आजादी के साथ अपने जीवन को व्यतीत कर रहे है और किसी भी प्रकार से किसी के भी साथ कोई मानवाधिकार हनन नहीं हो रहा है।

भारत के इतिहास में गणतंत्र दिवस का स्थान बहुत ऊंचा है। 26 जनवरी 1950 से भारत के अस्तित्व में संविधान लागू हुआ था।

भारत गणतंत्र दिवस 2021 पर भाषण आप सभी की इच्छानुसार लिखा गया है और उम्मीद करता हूँ कि आपको 26 जनवरी 2021 पर भाषण अच्छा लगेगा।

हमारे भारत देश में हमारे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की खुशी में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते है और उनमें से गणतंत्र दिवस पर भाषण आदि का आयोजन किया जाता है।

इस राष्ट्रीय अवसर पर लोगों को 26 जनवरी पर भाषण आदि की खोज रहती है। बच्चों से लेकर बड़े तक गणतंत्र दिवस का महत्व समझा जाता है।

गणतंत्र दिवस की महत्ता को समझते हुए गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए निबंध लिखा जा चुका लेकिन आज गणतंत्र दिवस पर अध्यापकों के लिए सबसे अच्छा भाषण लिखा गया है।

भारत का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण गणतंत्र दिवस को बड़े ही धुमधाम से मनाया जाता है। किसी भी देश की जनता के लिए उसकी स्वतंत्रता का विशेष महत्व होता है।

हमारे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की महिमा विश्व स्तर पर विख्यात है। देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्कूल कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में इसकी तैयारियां महीनों पहले से ही आरंभ हो जाती है।

Grammarly Writing Support

सरकारी संघटनों की तैयारियों से ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का गणतंत्र दिवस त्यौहार कितना महत्वपूर्ण है।

गणतंत्र दिवस के तथ्य के मौके पर अध्यापकों के लिए भाषण बहुत ही जरूरी हो जाता है कोई बोले न बोले लेकिन अध्यापकों को कुछ न कुछ शब्द गणतंत्र दिवस के तथ्य की शान में बोलने होते है।

आप सभी के लिए 26 जनवरी पर कुछ शब्द अपने देश की शान में निम्नलिखित है।


संबंधित खोजें⇓

  1. 26 January Poem in Hindi 2021
  2. Desh Bhakti Shayari in Hindi
  3. Republic Day 2021 Shayari in Hindi
  4. Indian National Anthem in Hindi
  5. Desh Bhakti Geet 2021

26 January 2021 Speech in Hindi For Teacher

26-january-republic-day-gif

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2021 पर अध्यापकों के लिए भाषण (Republic Day Speech in Hindi for Teacher).

“वन्दे मातरम्” आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ। यहाँ उपस्थित हमारे आदरणीय प्रिंसिपल महोदय सभी अध्यापकगण, उपस्थित अभिभावक एवं सभी प्यारे बच्चों का मैं अभिनंदन करता हूँ/करती हूँ।

आज मुझे ऐसा सुनहरा अवसर मिला है अपने देश के लिए कुछ वाक्य प्रस्तुत करने का इसके लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।

गणतंत्र दिवस 2021 में 72वीं बार मनाया जाने वाला है और आज हम सभी यहाँ 72वां गणतंत्र दिवस मनाने वाले है।

भारत के संविधान को अस्तित्व में आए 72 साल पूरे हो चुके है और बहुत से निरंतर संषोंधन के चलते भारतीय संविधान में बहुत ही बदलाव हुआ है।

मैं आपको बताना चाहूँगा/चाहूंगी की भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 को सम्पूर्ण हो गयी थी लेकिन संविधान 1946 से ही बनना शुरू हो गया था उसे करीब इसे बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिनों को भारत में संविधान ने अपना कदम रखा था और लोकतंत्र राजनीति आदि का आगमन हुआ था।

लोगों को अपने अधिकार मिले और वो अपना जीवन स्वतंत्रता पूर्ण संविधान के साथ जीने लगे।

संविधान के अंतर्गत सबको एक समान माना जाता है। मैं आज इस राष्ट्रपर्व पर उन सभी देश के स्वतंत्रता सेनानियों को भारत के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता/ देती हूँ।

आज हम खुले आसमान में स्वतंत्र साँसे ले रहे हैं तो केवल अपने देश के शहीदों की वजह से। इनकी वजह से हमें यह आजादी मिली है।

हम सभी को अपनी सभी सेनाओं के महान सैनिकों को जो भारत माता की शान में शहीद हो गए और जो आज भी सरहद पर हमारी आजादी को बरकरार रखने के लिए लड़ रहे हैं मैं उन्हे और उनके भगवान रूपी माता-पिता को शत शत प्रणाम करता हूँ/करती हूँ जो दिन-रात हमारे देश की दुश्मनों से रक्षा करते हैं।

हम आज जो अपने घरों में आराम का जीवन व्यतीत कर रहे है वो केवल हमारे वीर जवानों के चलते ही कर रहे है। मुझे इस बात की अपार खुशी हो रही है कि आज के इस शुभ मौके पर अपनी बात रखने का मौका मिला।

मैं दिल से सभी का एक बार फिर आभार व्यक्त करना चाहता हूँ/चाहती हूँ।

अब मैं आपके सामने कम शब्दों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास व्यक्त करने जा रहा/ रही हूँ।

26 January Republic Day History in Hindi

26 जनवरी 1950 को हमारा देश पूर्णतः स्वतंत्र लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हो गया था। इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इससे पहले हमारे देश में भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटा कर भारत का संविधान लागू किया गया था।

26 जनवरी 1950 से हमारे देश में एक संविधान पूर्ण देश का आरंभ किया गया। 26 जनवरी का इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन 1930 में लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्षता करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर पूर्ण आजादी की घोषणा की थी।

नेहरू जी का कहना था, “आज से हम स्वतंत्र हैं और देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हम अपने प्राणों को स्वतंत्रता की बलिदान कर देंगे और हमारी स्वतंत्रता का हनन करने वाले शासकों को सात समंदर पार भेजकर ही सुख की सांस लेंगे।”

हमारे भारत को 15 अगस्त सन् 1947 को आजादी मिल चुकी थी और आजादी से पहले ही हमारा संविधान 1946 से ही बनना शुरू हो गया था, और इसे बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा।

26 नवंबर 1949 को संविधान का भारत को मिल चुका था लेकिन ये स्थायीत्व में 26 जनवरी 1950 में हुआ। तभी से प्रत्येक वर्ष इस त्यौहार को जोश और उत्साह के साथ 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारतीय लोगों में गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 8 बजे के करीब हमारे राष्ट्रपति झंडा फहराते नजर आते है। और झंडा फहराते ही पूरा समारोह में राष्ट्रगान चलने लगता है।

भारत में गणतंत्र दिवस का इतिहास ही बताता है कि कितने कठिन संघर्षों से भारत आजाद हुआ और संविधान लागू कराया गया।

मेरा आप सभी से हमेशा से ही कहना रहेगा की आप सभी को हमारे भारत देश की शान में कुछ न कुछ करना चाहिए हमेशा से ही इतना कहना चाहूँगा/ चाहूंगी अगर आपने अपने जीवन में कभी कुछ बड़ा न किया हो तो एक बार अपने देश के लिए कुछ बड़ा जरूर करना।

भारत की आजादी को बनाए रखने के लिए थल सेना, वायु सेना, जल सेना हमेशा से ही अपना फर्ज निभा रहे रहे है।

मेरा अपने देश के हर उस नागरिक से यही कहना है कि अपने देश की ताकत आप हो, अगर आप ही अपने देश की शक्ति को बनाए रखने के लिए कुछ नहीं करेंगे तो कौन करेगा?

भारत का भविष्य आज के बच्चों पर निर्भर केवल इसलिए करता है क्योंकि आज का बच्चा ही भविष्य में जाकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पुलिस, फौजी, पायलट आदि होता है। लेकिन ये सब बिना पड़े लिखे नहीं हो सकता है।

कुछ बनने से पहले आपको अपनी शिक्षा सम्पूर्ण करनी होगी। एक नेता बिना शिक्षा ग्रहण करे अच्छे फैसले नहीं ले सकता है लेकिन एक शिक्षित नेता अपने ज्ञान से पूरी दुनिया बदल सकता है।

भारत में करोड़ों की तादाद में लोग रहते है और अगर सब शिक्षित हो तो हमारा भारत और भी महान हो जाएगा।

आज भी भारत में कई ऐसी जगह है जहां बच्चों से उनका अधिकार छीना जा रहा है, उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमे यह सब रोकना होगा|

हम भारत माता के बच्चे है, अगर अपनी माता के लिए नहीं सोचेंगे तो कौन सोचेगा?

भारत माता के लिए कुछ भी करना अपने आप में ही गर्व की बात है।

भारत में शिक्षा और स्वच्छता हमेशा बरकरार रखनी है और हमें अपनी भारत माता की शक्ति को बढ़ाना है जिससे कोई भी अन्य राज्य भारत को कमजोर न समझे।

अंत में रिपब्लिक डे पर कुछ पंक्तियाँ अपनी भारत माता की खुशी में बोलना पसंद करूंगा/ करूंगी।


नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफ़ान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के….||


सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा ||


आप सभी का धन्यवाद… मैं आप सभी का/की आभारी हूँ। आप ने मेरा ये 26 जनवरी का भाषण (26 January 2021 Speech in Hindi) पूरी तरह सुना।

धन्यवाद

“वंदे मातरम” “जय हिन्द जय भारत”

मित्रों उम्मीद करता हूँ कि आपको Republic Day 2021 Speech in Hindi का लेख बहुत ही अच्छा लगा होगा और हो सके तो आप गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर लोगों को बता सके की गणतंत्र दिवस पर अध्यापकों के लिए भाषण HindiParichay.com पर आ सकते है।

आपके लिए⇓

  1. 15 August Speech in Hindi
  2. Poem on Independence Day in Hindi
  3. Happy Independence Day Quotes in Hindi
  4. भारत का स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
  5. 10 Lines on Independence Day in Hindi
  6. भारत का स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
  7. Independence Day Shayari in Hindi
  8. 15 अगस्त पर कविता बोलने के लिए
  9. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

Tags: 26 January 2021 Speech in Hindi, Speech on Republic Day 2021 in Hindi for Teachers

About the author

Hindi Parichay Team

HindiParichay.com पर आपको प्रसिद्ध लोगों की जीवनी (जीवन परिचय), उनके द्वारा अथवा उनके ऊपर लिखी गई कविता एवं अनमोल विचार अथवा भारतीय त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी। कोई भी प्रश्न एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क करें

Leave a Comment

close